सनी देओल को लेकर ये क्या बोल गईं जाह्नवी कपूर

करण जौहर का फेमस टॉक शो कॉफी विद करण का सीजन 8 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज गेस्ट बनकर पहुंचते और करण उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सारी बातें निकलवाते हैं। इन बातों को जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में करण के शो कॉफी विद करण 8 में इस हफ्ते खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर पहुंची हैं। जहां स्टार किड्स ने हंसी-मजाक के बीच अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज पर से पर्दा उठाया। इसी बीच जाह्नवी कपूर ने सनी देओल को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया, जिसे सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा।
करण ने शेयर किया सनी का टैडी बियर किस्सा
दरअसल, कॉफी विद करण 8 शो में एक टास्क के दौरान करण ने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को एक टास्क के दौरान कुछ तस्वीरें दिखाई। इसके बाद उन्होंने पूछा कि इसमें कौन सी चीज मिसिंग है। इस पर दोनों बहनों ने बताया कि इसमें एक टेडी बियर था वो मिसिंग है। बस फिर क्या था करण ने दोनों बहनों को टैडी बियर से जुड़ा हुआ एक किस्सा सुनाया जो सनी देओल से जुड़ा था। करण ने बताया कि क्या आपको पता है कि सनी पाजी को टैडी बियर बेहद पसंद हैं। इस पर जाह्नवी ने बेहद मजेदार जवाब दिया।
सनी देओल के लिए ये क्या बोल गई जाह्नवी
करण जौहर से सनी देओल की टेडी बियर वाली बात सुनकर जाह्नवी कपूर काफी खुश होती हैं और उछलने लगती हैं। इसके बाद जाह्नवी ने कहा कि सनी देओल खुद ही टैडी बियर की तरह लगते हैं। मेरा तो मन करता है कि मैं उन्हें हग कर लूं। ये सुनते ही करण ने कहा कि वाकई में आप ऐसा करना चाहती हैं तो इस पर जाह्नवी ने कहा कि मैं तो चाहती हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि सनी जी को कैसा लगेगा पर मेरा तो मन करता है। इसके अलावा जाह्नवी ने इसी शो पर अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लेकर रिश्ते पर मोहर लगाई है।



