छत्तीसगढ़राजनीति

बीजेपी की लोकसभा चुनाव कार्यशाला; शिवप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, 11 सीटें जीतने का टारगेट

जाहिद खान बियोरोचिफ बालोद जिला

बीजेपी की लोकसभा चुनाव कार्यशाला; शिवप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, 11 सीटें जीतने का टारगेट

बस्तर कलस्टर के प्रभारी यशवंत जैन हुए शामिल

छत्तीसगढ़ बीजेपी की रविवार को अपने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश स्तरीय लोकसभा चुनाव कार्यशाला आयोजित की गई।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, बस्तर कलस्टर के प्रभारी यशवंत जैन के अलावा तीनों कलस्टर के प्रभारी-सहप्रभारी आदि उपस्थित रहे।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को मोटिवेट किया। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीति बनाई गई।

कार्यकर्ताओं को प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने और पार्टी हाईकमान के मुताबिक 10 फीसदी अधिक वोट अर्जित करने का लक्ष्य दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button