प्रदेश स्तरीय सरहरगढ़ महोत्सव 13 एवं 14 फरवरी को

बालोद। जिले के ग्राम सोरर में 13 एवं 14 फरवरी को प्रदेश स्तरीय सरहरगढ़ महोत्सव मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ कलार समाज द्वारा आयोजित होगा, जहां गुरूर, बालोद, धमतरी, दुर्ग, रायपुर, कांकेर, बिलासपुर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों से सामाजिक बंधु लाखों की संख्या में शामिल होंगे।मंडलेश्वर चंदन लाल सिन्हा, संरक्षक जनार्दन सिन्हा, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश भारती कुम्भज ने बताया कि कलार
समाज द्वारा आयोजित इस महोत्सव में14 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री
विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके लिए हाई स्कूल मैदान के पास मुख्यमंच के साथ हेलीपैड बनाया जा रहा है।
आराध्य देवी के मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना वृहद स्तर पर होने वाले आयोजन को लेकर प्रशासनिक अधिकारी द्वारा स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। 14 फरवरी को हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री माँ बहादुर कलारीन मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचेंगे, तत्पश्चात मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह, सामाजिक परिचर्चा भी आयोजित होगी।
आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू
इस आयोजन मे विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे, वही छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा अध्यक्षता करी। इसके अलावा संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा एवं महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बालोद जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एवं समाज द्वारा तैयारियां की जा रही है।