लोकसभा चुनाव को लेकर छग में भाजपा के सभी 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए वही कांकेर लोससभा से भोजराज नाग बने उम्मीदवार

जाहिद खान …..बालोद – लोकसभा चुनाव को लेकर छग में भाजपा के सभी 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चूके है वही कांकेर लोससभा से भोजराज नाग को उम्मीदवार बनाए जाने की खुशी भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखी कही फटाखे फोड़कर तो कही जिंदाबाद के नारे लगते दिखे वही भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने भोज राज नाग को भारतीय जनता पार्टी कांकेर लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अकबर तिगाला ने भोज राज नाग से मिल कर प्रचंड मतों से जीत की अग्रिम बधाई प्रेषित कर आगामी चुनाव के विषय में विस्तृत चर्चा की भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अकबर तिगाला ने कहा की अल्पसंख्यक समुदाय मोदी जी के “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास” के नारे के साथ “मोदी की गारंटी” के ऊपर पूर्ण रूप से विश्वास करते हुए भारतीय जनता पार्टी के साथ है। कांकेर लोकसभा के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटे एवम देश में भारतीय जनता पार्टी के नारे अबकी बार 400 पर को सिद्ध करने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय मोदी जी के साथ है।