हिमाचल की मदद के लिए आगे आई छत्तीसगढ़ सरकार, CM बघेल ने 11 करोड़ रुपए देने का किया ऐलान

पिछले 5 दशकों से देवभूमि हिमाचल प्रदेश सबसे भयावह प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही मची है। शिमला के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान अभी भी जारी है।
जानकारी के मुताबिक अब तक 74 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक आपदा से उबारने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल और पीड़ितों की मदद के लिए 11 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए हम सब छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूँ।
हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं और सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 18, 2023