राजनीति

ईडी और आईटी का भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा दुरुपयोग करने एव कांग्रेस पार्टी के खातो को सीज करने के विरोध में बालोद शहर में मशाल यात्रा

जाहिद खान……बालोद। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे शनिवार की शाम को ईडी और आईटी का भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा दुरुपयोग करने एव कांग्रेस पार्टी के खातो को सीज करने के विरोध में बालोद शहर में मशाल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया है। कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर तानाशाही और लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं ने शनिवार की शाम 6 बजे मशाल रैली निकाली। यह रैली स्थानीय काग्रेस भवन से लेकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते मशाल रैली निकाली गई। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया है कि केन्द्र की मोदी सरकार के तानाशाह पूर्ण रवैया अपना रही है।कांग्रेसी नेताओ ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा द्वारा अजेंसियों के माध्यम से कभी खातों को सीज़ करना और हाल ही में 1823 करोड़ के आयकर जुर्माने के नोटिस को कांग्रेस ने टैक्स टेररिज़म बताया और इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की निर्देशानुसर राजीव भवन से पुराने बस स्टैंड तक कांग्रेसजन मशाल एंकर मोदी सरकार के विरोध में नारेबाज़ी करते हुए निकले। कार्यक्रम में उपस्थित बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि जिस 14 लाख की वित्तीय गड़बड़ी के लिए कांग्रेस के खाते से 135 करोड़ रुपय निकल कर खाते सीज़ कर लिए है।वही वित्तीय गड़बड़ी भाजपा में 42 करोड़ रुपय की है जिसमें भाजपा में 1297 लोगों से चंदा लेकर उनके नाम और पते की जानकारी नहीं दी है तो इसी अनुपात से भाजपा से 4600 करोड़ की वसूली आयकर विभाग कब करेगा और देश को कब इसकी जानकारी देगा। पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि कैसे वैक्सीन और अन्य दवाइयाँ बनाने वाली कम्पनियों से इलेक्टोरल बॉड के माध्यम से चंदा लेकर भाजपा सरकार ने दवाइयों को बिना ट्रायल बाज़ार में आने दिया और देशवासियों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ किया है, वैक्सीन लगाने के बाद किस तरह की स्वास्थ सम्बन्धी शिकायतें पूरे देश के लोगों को आ रही है यह इस बात का प्रमाण है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ड़ोमेंद्रा भेंडिया, ज़िला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे, रामजी भई पटेल, पुरुषोत्म पटेल, ज़िला कांग्रेस के महामंत्री रत्ती राम कोसमा, धीरज उपाध्याय, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, संतुरम पटेल, कोमेश कोर्राम, अनिल यादव, विनोद शर्मा, कमलेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गजेंद्र, रोहित सागर, कमल टवानी, महिला कांग्रेस की ज़िलाध्यक्ष श्रीमती संगीता नायर, चिदाकाश आर्य, छबी सार्वा, पार्षद पद्मिनी साहू, निर्देश पटेल, ज़िला युवा कांग्रेस के महासचिव अंचल प्रकाश साहू, रविकान्त देशमुख, देवेंद्र साहू, मोहनीश पार्कर, प्रांशु कत्याल एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button