छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में किया जेल भरो आंदोलन

विधायक देवेंद्र यादव,जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे,विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा एवं सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं को जेल भेजे जाने पर किया जेल भरो आंदोलन।

ज़ोहेब खान……. रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिलों में आज जेल भरो आंदोलन किया गया दरअसल बलौदा बाजार में हुई आगजनी में कांग्रेस नेताओं पर FIR कर जेल भेजा जा रहा है इसके आज राजधानी रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी मैदान में एकत्रित होकर रायपुर के केंद्रीय जेल जाने का प्रयास किया और कार्यकर्ताओं ने हमें भी जेल में डालो जैसे नारों के साथ ही मुख्यमंत्री,गृहमंत्री मुर्दाबाद जैसे नारे भी लगे और केंद्रीय जेल की ओर बढ़ने लगे, गांधी मैदान से नगर निगम भवन होते हुए सैकड़ो कार्यकर्ता केंद्रीय जेल की ओर जब जाने लगे तब पुलिस द्वारा मोती बाग में बैरिकेडिंग कर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोका गया इस दौरान पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक रोका गया कार्यकर्ता 1 घंटे तक पुलिस के बैरिकेड तोड़कर आगे जाने का प्रयास करते रहे और नारा लगाते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे पुलिस द्वारा उन्हें मोती बाग के पास कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की जिस प्रकार बलौदा बाजार प्रकरण पर हमारे कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक और षड्यंत्र के तहत विधायक देवेंद्र यादव युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा एवं सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं को सरकार फसाने का कार्य कर रही है उसके विरोध में आज हमने पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन किया,सरकार असली अपराधियों को पकड़ने में नाकाम हो रही है इसलिए विपक्ष के नेताओं को षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार करने का कार्य कर रही है कांग्रेस पार्टी इस गिरफ्तारी और FIR का पूर्ण रूप से विरोध करती है और लगातार हम इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं आने वाले समय में भी हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहाई नहीं होती तब तक यह प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

जेल भरो आंदोलन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,PCC प्रदेश सचिव पंकज मिश्रा राष्ट्रीय सचिव लोकेश वशिष्ठ प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला,आस मोहम्मद, सोनू शर्मा जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, सजल चंद्राकर प्रदेश संयोजक तुषार गुहा प्रदेश सचिव मन्नू वर्मा,फहीम शेख,अमिताभ घोष, ऋषि बारले,अर्जुन श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष तीरथ साहू,पलाश मल्होत्रा,नवाज खान।

*युवा कांग्रेस से घबराते है गृह मंत्री अमित शाह- मनहरण वर्मा*

युवा कांग्रेस से घबराते है गृह मंत्री अमित शाह- मनहरण वर्मा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button