छग प्रदेश असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन

ज़ोहेब खान……….रायपुर। कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का जन्मदिन मनाया। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला अस्पताल कालीबाड़ी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों और परिजनों को फल और बिस्कुट वितरण किया।
मोहम्मद सिद्दीक ने बताया जनसेवा कांग्रेस पार्टी की पहचान है, इसी भावना के अनुरूप प्रदेश के प्रभारी कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट जी के जन्मदिन को जन सेवा कर मनाया गया है।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव कन्हैया अग्रवाल,संयुक्त महामंत्री शारिक रईस खान, सचिव शब्बीर खान,प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष आनंद पांचाल,शहर अध्यक्ष भीम सिन्हा,मनोज गोयल,मुकुंद कागडेलवार,मनोज यादव,शरद गुप्ता,वसीम हुसैन,देवेंद्र पवार,विजय बाफना,मोहम्मद वसीम,शकील खान, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
*सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी की मास्टरमाइंड शोभा लड़ चुकी है रायपुर दक्षिण विधानसभा से चुनाव*