भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के खिलाफ मोर्चा, 30 सितंबर को पुतला दहन की तैयारी

जाहिद खान……….बालोद। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद डोडीलोहारा के भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें संगठन में उचित सम्मान नहीं मिल रहा है, और उनकी नाराजगी लगातार सामने आ रही है। इसी बीच, डोडीलोहारा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर पर पार्टी को तोड़ने और कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का आरोप लगाया है।
*दुर्गा झा के नेतृत्व में जाँच समिति बालोद में नाबालिग के साथ जघन्य अपराध में पीड़िता से के परिजनों से करेगी भेंट*
कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को पत्र लिखकर देवलाल ठाकुर को पार्टी से निष्कासित करने और उनके पद से हटाने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं को भेजी गई है।
*सरोना शराब दुकान हेर-फेर मामला: परिजनों का गंभीर आरोप, आबकारी अधिकारी पर अवैध वसूली और मानसिक प्रताड़ना का आरोप*
आरोप है कि देवलाल ठाकुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अवैध रेत उत्खनन में शामिल हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर 30 सितंबर तक देवलाल ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो दर्जनों गांवों में उनका पुतला दहन किया जाएगा। विरोध करने वालों में कुलवंत वैष्णव, संजय तिवारी, महावीर ठाकुर, खिलेंद्र ठाकुर सहित कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं।