
जाहिद खान…….बालोद। बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपना परचम लहरा दिया। भाजपा उम्मीदवार तारणि पुष्पेंद्र चंद्राकर ने 14 में से 10 वोट हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पूजा वैभव साहू को मात्र 4 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी चंद्राकर ने 6 मतों से जीत दर्ज की।
वहीं, उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी तोमन साहू ने बाजी मारी। उन्हें 14 में से 8 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की मिथलेश नूरेटी को 6 मतों से संतोष करना पड़ा। साहू ने 2 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
गंगा मैया मंदिर में लिया आशीर्वाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
चुनाव में जीत के बाद, नवनिर्वाचित अध्यक्ष तारणि पुष्पेंद्र चंद्राकर और उपाध्यक्ष तोमन साहू ने झलमला स्थित गंगा मैया मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बालोद जिले की जनता की खुशहाली और विकास की कामना की।
भाजपा के लिए यह ऐतिहासिक जीत है, क्योंकि पहली बार बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा का कब्जा हुआ है। जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया, गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटी। इस दौरान सांसद भोजराम नाग सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एलएलबी की छात्रा शीतल महोबिया ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, बालोद का बढ़ाया मान