देवरी पंचायत चुनाव में युवा महिला शक्ति का परचम! श्रीमती चेतन टेकचंद साहू 113 वोटों से विजयी, बनीं देवरी की सबसे युवा सरपंच

देवरी, पंचायत चुनाव विशेष: हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत देवरी की जनता ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए श्रीमती चेतन टेकचंद साहू को अपना नया सरपंच चुना। अपने प्रतिद्वंदी और वर्तमान सरपंच श्रीमती उषा देवी साहू को 113 मतों के बड़े अंतर से पराजित करते हुए, श्रीमती चेतन टेकचंद साहू ने देवरी की सबसे युवा महिला सरपंच बनने का गौरव हासिल किया।
जीत के बाद श्रीमती चेतन टेकचंद साहू ने अपनी सफलता का श्रेय देवरी के सभी नागरिकों – युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, सभी का धन्यवाद करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
ग्रामवासियों की नाराजगी बनी बदलाव की वजह:
पूर्व सरपंच श्रीमती उषा देवी साहू के कार्यकाल से नाखुश जनता ने इस बार बदलाव का निर्णय लिया। विकास के नाम पर किए गए वादे अधूरे रह गए थे। सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी से ग्रामवासियों में गहरी नाराजगी थी।
गांव के लोगों ने विश्वास जताते हुए कहा कि श्रीमती चेतन टेकचंद साहू के नेतृत्व में अब देवरी का समुचित विकास होगा और जिन समस्याओं को अनदेखा किया गया था, उन्हें अब प्राथमिकता दी जाएगी।
जनता की उम्मीदें और विश्वास:
नए सरपंच के रूप में श्रीमती चेतन टेकचंद साहू से ग्रामवासियों को कई उम्मीदें हैं। वे मानते हैं कि अब उनके गांव में सही मायनों में विकास कार्य होंगे और उनकी समस्याओं का समाधान भी जल्द होगा।
देवरी के लोगों ने अपने निर्णय को सही ठहराते हुए उम्मीद जताई है कि यह नई शुरुआत ग्राम पंचायत को एक नई दिशा और तरक्की की ओर ले जाएगी।