छत्तीसगढ़

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक गरियाबंद जिले में चलेगा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान”

महिलाओं की होगी विशेष स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार

नरेश कुमार ध्रुव……..फिंगेश्वर,गरियाबंद।
जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर आयु वर्ग की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को परिवार एवं समाज में सशक्त बनाना है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू. एस. नवरत्न की अध्यक्षता में आज हुई वर्चुअल बैठक में सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर पीएचसी अधिकारी, बीईटीओ एवं सुपरवाइजरों की उपस्थिति में अभियान की संपूर्ण कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया।

अभियान के अंतर्गत महिलाओं की एनीमिया, हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, बीएमआई, सर्वाइकल कैंसर, सिकल सेल, टीबी, डायबिटीज एवं मानसिक स्वास्थ्य की जांच एवं परामर्श किया जाएगा। साथ ही मेनोपॉज़ काउंसलिंग, परिवार नियोजन परामर्श, डेंटल, नेत्र जांच, डायग्नोस्टिक सेवाएँ तथा ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित होंगे।

इसके अतिरिक्त बस्तियों में महिलाओं का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण, योग गतिविधियाँ, 70 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए आयुष्मान कार्ड निर्माण की विशेष पहल और सास-बहू सम्मेलन के माध्यम से पारिवारिक स्वास्थ्य संवाद को प्रोत्साहित किया जाएगा। गांधी जयंती के अवसर पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित करने और सक्रिय महिला समूहों को पुरस्कृत करने का भी प्रावधान है।

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गनपत कुमार नायक, सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, बीईटीओ, नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button