भारतीय फ़िल्मी इतिहास की सबसे महंगी फिल्म SSMB29 को लेकर लीक हुई बड़ी जानकारी, Mahesh Babu से जुड़ा है मामला
तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू हाल ही में फिल्म गुंटूर करम में नजर आए थे। त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 जनवरी को संक्रांति त्योहार के अवसर पर दुनिया भर में रिलीज हुई थी। फैंस को ये फिल्म काफी पसंद आई थी. वहीं कई समीक्षकों ने फिल्म पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी।

फिल्म को लेकर लोग उत्साहित हैं
अब एक्टर जल्द ही एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाते नजर आएंगे. फिल्म को फिलहाल एसएसएमबी 29 कहा जा रहा है। अनाउंसमेंट के बाद से ही लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह फिल्म मशहूर हॉलीवुड फिल्म सीरीज इंडियाना जोन्स की तर्ज पर होगी और इसमें हनुमान से जुड़ी कहानी देखने को मिलेगी।

महेश बाबू ने नहीं ली फीस
इसी बीच फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो आमतौर पर प्रति फिल्म 60 से 80 करोड़ रुपये चार्ज करने वाले महेश बाबू ने राजामौली के प्रोजेक्ट के लिए कोई पारिश्रमिक नहीं लेने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि वह फिल्म से होने वाला मुनाफा राजामौली के साथ साझा करेंगे। फिलहाल फिल्म की टीम ने अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है।

फिल्म बड़े बजट में बनेगी
रिपोर्ट्स का दावा है कि SSMB 29 का बजट करीब 1000 करोड़ रुपये है। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और फिलहाल एसएसएमबी 29 का प्री-प्रोडक्शन काम चल रहा है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



