छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

श्री प्रयास दशहरा उत्सव में नशे के खिलाफ गूँजा संदेश, सांसद व विधायक ने की 20 लाख की घोषणा

ज़ोहेब खान…….रायपुर। श्री प्रयास दशहरा उत्सव समिति के द्वारा धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण के विधायक श्री सुनील सोनी, श्री विजय अग्रवाल, भाठागांव मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक तिवारी, वार्ड पार्षद रमेश सपहा, युवा नेता राज गायकवाड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक सुनील सोनी ने श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी संस्था द्वारा पुलिस परिवार के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे निस्वार्थ कार्यों की सराहना की। दोनों माननीयों ने बच्चों की शिक्षा हेतु भवन निर्माण और श्री प्रयास मैदान को संरक्षित करने के लिए 10-10 लाख रुपये की घोषणा की। इस पर श्री प्रयास परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।

 

5 अक्टूबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में करने जा रहा शिक्षाविदों का सम्मान

नशे रूपी रावण का दहन

दशहरा उत्सव के मंच से समाज में व्याप्त नशे के खिलाफ सशक्त संदेश देने हेतु संस्था द्वारा विशेष पहल की गई। इस दौरान नशे रूपी रावण का निर्माण किया गया, जिसका दहन सभी महिलाओं ने मिलकर किया। महिलाओं ने इस अवसर पर नशे के खिलाफ अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

 

विधानसभा थाना छेत्र मे क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने 4 टैंकर और 11 आरोपी पकड़े

इस अनोखे आयोजन को जनता और महिलाओं से भरपूर आशीर्वाद एवं प्रशंसा मिली।

 

कुंजेमुरा में एक व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button