छत्तीसगढ़

एसएसपी दुर्ग ने ली यातायात पुलिस की समीक्षा बैठक

“ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत दीपावली पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था हेतु विशेष दिशा-निर्देश

त्यौहारी सीज़न हेतु यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने दिए निर्देश

दुर्घटना कम करने समन्वित प्रयास करने हेतु दिए जोर

आज दिनांक 10 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल द्वारा यातायात पुलिस दुर्ग की समीक्षा बैठक कंट्रोल रूम सभाकक्ष में ली गई। आगामी त्यौहारी सीज़न को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रमुख बाजार क्षेत्रों में केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों की पार्किंग की जाएगी। किसी भी स्थिति में सड़क किनारे अथवा “नो पार्किंग” क्षेत्र में वाहन खड़ा नहीं किया जाएगा।
दुर्घटना में कमी लाने हेतु समन्वित प्रयास करने की जरूरत बताए। चौक चौराहे पर ई रिक्शा चालकों द्वारा जमावड़ा लगाकर जाम की स्थिति निर्मित की जाती है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है उसे रोकने का प्रयास किया जाए।
“ओवर स्पीडिंग” पर स्पीड नियंत्रण हेतु स्पीडगन का प्रयोग कर कार्यवाही करें।
शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर भी विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करें। हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने अनुपालन सुनिश्चित करने कहा गया।
यातायात पुलिस की मीटिंग में बताया गया कि विशेष प्रबंध के तहत —
• अक्षयगंगा मार्केट में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात नियंत्रण हेतु अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
• दक्षिण गंगोत्री क्षेत्र में बाजार आने वाले नागरिक अपने वाहन सर्कस मैदान पार्किंग स्थल में ही खड़ा करेंगे।
• पावर हाउस एवं जवाहर मार्केट क्षेत्र के लिए लाल मैदान के समीप पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।
इसके अतिरिक्त, जिले के नो-एंट्री जोन —
दुर्ग शहर, सेंट्रल एवेन्यू रोड (भिलाई), कसारीदिह से बोगदा पुलिया (जमुल), लिंक रोड (सुपेला से छावनी चौक) तथा महाराजा चौक से बोरसी मार्ग — पर निर्धारित समय में भारी वाहनों एवं चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन करने वालों के विरुद्ध सघन चालानी कार्यवाही की जाएगी। इस हेतु विशेष निगरानी दलों का गठन किया गया है जो निरंतर अभियान संचालित करेंगे।

अभियान का उद्देश्य दीपावली पर्व के दौरान नागरिकों की सुरक्षा, यातायात अनुशासन तथा जन-सुविधा सुनिश्चित करना है, ताकि त्यौहार के अवसर पर किसी प्रकार की दुर्घटना अथवा अव्यवस्था न हो।

अपील-
यातायात पुलिस दुर्ग सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, बिना हेलमेट अथवा बिना सीट बेल्ट वाहन न चलाएँ तथा ओवर स्पीडिंग से बचें।
आपका सहयोग ही “सुरक्षित एवं व्यवस्थित दीपावली” की सफलता की कुंजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button