Crime Chhattisgarh News……..New Delhi। राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक जोरदार धमाका हो गया।
धमाका शाम 6 बजकर 55 मिनट पर हुआ। विस्फोट के बाद कार में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं।
6 महीने से फरार कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलुस
सूत्रों के मुताबिक, अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि धमाके के बाद कुल 15 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 8 की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।
तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जबकि एक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
धमाके की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
धमाके के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
वहीं, मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि आवाज कई सौ मीटर दूर तक सुनी गई।