क्राइमछत्तीसगढ़

कार के गुप्त चेंबर से बरामद 3 करोड़ कैश! बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

जाहिद खान…….बालोद। बालोद पुलिस ने बुधवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार के गुप्त चेंबर (सीक्रेट चैम्बर) से करीब 3 करोड़ रुपए नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई।

 

बुधवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद क्रेटा कार (MH 04 MA 8035) रायपुर से नागपुर की ओर जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना पर बालोद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकेबंदी की और ग्राम पड़कीभाठ के पास कार को रोककर जांच की।

 

ऑपरेशन साइबर शील्ड की बड़ी सफलता — रायपुर पुलिस ने मुंबई-पुणे से दो अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को दबोचा

वाहन में दो लोग सवार थे। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के नीचे एक गुप्त कक्ष मिला, जो बंद अवस्था में था। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए वाहन को थाना परिसर लाकर तहसीलदार एवं दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में चेंबर खोला गया। भीतर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह राशि लगभग ₹3 करोड़ है।

 

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में जोरदार धमाका, 8 की मौत, कई घायल — दिल्ली-मुंबई में हाई अलर्ट

नकदी की गिनती भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अधिकारियों की मौजूदगी में नोट गिनने की मशीन से की गई, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई गई ताकि कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी रहे।

 

6 महीने से फरार कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलुस

पुलिस ने प्रकरण में BNS की धारा 106 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(क)(4) के तहत कार्रवाई की है। आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है तथा नकदी के स्रोत और उद्देश्य की जांच जारी है।

वाहन सवार आरोपियों की पहचान अलपेश कुमार पिता दशरथ भाई (49 वर्ष), निवासी महेसाना, गुजरात और अशोक गाड़गे पिता सखाराम गाड़गे (42 वर्ष), निवासी ठाणे, महाराष्ट्र (वर्तमान पता – नवी मुंबई) के रूप में हुई है।

पुलिस ने ₹3 करोड़ नकदी के साथ ₹12 लाख मूल्य की कार जब्त की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा एवं थाना बालोद के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button