क्राइम
महिलाओं को अश्लील कॉल-मैसेज से प्रताड़ित करने वाला कुख्यात आरोपी गोपाल गोयल गिरफ्तार
महिलाओं को टारगेट कर मोबाइल नंबर हासिल करता था आरोपी, सिविल लाइंस पुलिस की सख्त कार्रवाई

क्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज़……..रायपुर। राजधानी रायपुर में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। महिलाओं को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाकर उनके मोबाइल नंबर हासिल करने और फिर अश्लील कॉल व आपत्तिजनक संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले कुख्यात मनचले गोपाल गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की रेकी करता था। किसी न किसी बहाने बातचीत शुरू कर वह उनका मोबाइल नंबर हासिल करता और इसके बाद लगातार अश्लील कॉल व आपत्तिजनक मैसेज भेजकर उन्हें भय और मानसिक दबाव में रखने का प्रयास करता था। उसकी इन हरकतों से कई महिलाएं दहशत में थीं और मानसिक तनाव झेल रही थीं।
मुस्लिम समाज में सुलह और सौहार्द की नई पहल एक ही छत के नीचे मिलेगा इंसाफ, रहनुमाई और समाधान



