हादसा
कोरबा के एसएस प्लाजा में भीषण आग का तांडव, ज्वैलर्स सहित कई दुकानें खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका

क्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज़…….कोरबा। शहर के व्यस्त इलाके स्थित एसएस प्लाजा में सोमवार सुबह अचानक लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पद्मिनी ज्वैलर्स, बालाजी स्टील समेत कई दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के दुकानदारों और नागरिकों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां और 3 पानी टैंकर मौके पर पहुंचे। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। आग की तीव्रता को देखते हुए जेसीबी और हाइड्रा मशीनों की मदद से प्लाजा के प्रथम तल को तोड़ने का काम भी किया गया।
फर्जी PNB मोबाइल ऐप के जाल में फंसे 81 वर्षीय बुजुर्ग, साइबर ठगों ने ₹7.62 लाख उड़ाए



