अयोध्या धाम और भगवान राम के श्री राम जन्मभूमि में दर्शन करवाने के उद्देश्य से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई

बालोद। दुर्ग संभाग के राम भक्तों को पवित्र अयोध्या धाम और भगवान राम के श्री राम जन्मभूमि में दर्शन करवाने के उद्देश्य से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन बुधवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। जय श्री राम के नारों के बीच रेलवे स्टेशन का माहौल भगवान राम के रंग में रंगा नजर आया। अयोध्या में श्रद्धालुओं को प्रभू श्री राम जी के दर्शन करने के लिए बालोद जिले के लगभग 200 कार्यकर्ता दुर्ग से आस्था स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, खाद्य मंत्री मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य व कल्याण मंत्री श्याम जायसवाल,दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव,दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष पावन साहू ने इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए. बालोद जिले के 200 से अधिक कार्यकर्ता
इस ट्रेन के माध्यम से बालोद जिले के 200 से अधिक राम भक्त पवित्र अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जहां जय श्री राम के नारों से क्षेत्र को गुंजयमान किया वहीं भगवान राम का संकीर्तन भी किया। बालोद के
विनोद कौशिक, मुरारी लाल चंदन, उमर सिंह, केशव साहू, त्रिलोकी साहू, नरेश साहू, राजेश चन्द्रकर, अजय तिवारी राजेश ताम्रकार सहित बालोद जिला के सैकड़ों कार्यकर्ता रामलला दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन से अयोध्या गए। बता दे की 500 वर्षों के संघर्ष के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल की स्थापना हुई इस मौके पर सनातनियों में काफी उत्साह व हर्ष देखा गया।स्थापना के पश्चात ही लगातार अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लोगों का जाना लगा हुआ है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा आस्था स्पेशल ट्रेन के द्वारा सभी राम भक्तों को लेकर दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए निकले दुर्ग रेलवे स्टेशन में इस ट्रेन के लिए स्पेशल व्यवस्था की गई थी। साथ ही पुलिस बल द्वारा सुरक्षा के भी काफी कड़े इंतजाम किए गए थे। ट्रेन के अंदर किसी भी व्यक्ति को बिना टिकट प्रवेश करने की अनुमति नही दिया गया। ट्रेन के अंदर काफी अच्छी व्यवस्था रखी गई है।