छत्तीसगढ़मुख्य समाचार
राजधानी रायपुर में आयोजित “नए भारत का नया कानून” कार्यक्रम में शामिल हुए पुरंदर मिश्रा

ज़ोहेब खान ………देश में अब ब्रिटिश राज के औपनिवेशिक अपराध कानूनों का दौर खत्म हो गया। आज दिनांक 01/07/2024 को पूर्व में संचालित भारतीय दंड विधान दंड प्रक्रिया संहिता एवं साक्षी अधिनियम की जगह में भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्षी अधिनियम को लागू किया गया।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने तीन नये कानून, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू कर देशवासियों को नई सौगात दी है। सबको बधाई एवं शुभकामनाएं।