मुख्य समाचार

“ऑपरेशन मुस्कान: रायपुर पुलिस ने लौटाई 57 परिवारों की मुस्कान, गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाया”

ज़ोहेब खान…….रायपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुमशुदा बच्चों की खोज और उन्हें उनके परिवारों से मिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया। 1 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक चले इस अभियान में रायपुर पुलिस ने 57 बच्चों (09 बालक और 48 बालिकाएं) को विभिन्न स्थानों से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) श्रीमती ममता देवांगन व उप पुलिस अधीक्षक (IUCAW) सुश्री ललिता मेहर के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने मोबाइल टॉवर लोकेशन, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए बच्चों को सुरक्षित ढूंढा और उन्हें परिजनों को सौंपा।

अभियान के दौरान थाना खरोरा, धरसींवा, आमानाका, पंडरी और अन्य क्षेत्रों में गुमशुदा बच्चों की बरामदगी की कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं। इनमें से एक मामला थाना पंडरी का था, जहां 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मुस्कान अभियान के तहत की गई पतासाजी के बाद उक्त बालिका को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही भी की, क्योंकि बालिका गर्भवती पाई गई थी।

*IYC ने ‘इंदिरा फेलोशिप’ के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए ‘शक्ति अभियान’ की घोषणा की*

IYC ने ‘इंदिरा फेलोशिप’ के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए ‘शक्ति अभियान’ की घोषणा की

 

ऑपरेशन मुस्कान गृह मंत्रालय की एक पहल है, जिसे पूरे राज्य में संचालित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लापता बच्चों की पहचान करना, उन्हें सुरक्षित बचाना और परिजनों से मिलाना है। अभियान के तहत पुलिस ने 57 बच्चों की सफलतापूर्वक बरामदगी की, जिससे कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

*शिक्षक भर्ती को लेकर डी.एड एवं बी.एड अभ्यर्थियों का आंदोलन: 02 अक्टूबर को सत्ताधारी भाजपा सरकार का पिण्डदान*

शिक्षक भर्ती को लेकर डी.एड एवं बी.एड अभ्यर्थियों का आंदोलन: 02 अक्टूबर को सत्ताधारी भाजपा सरकार का पिण्डदान

 

इस अभियान में निरीक्षक श्रुति सिंह, सहायक उप निरीक्षक हरीश चंद द्विवेदी, शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक नेत राम सिन्हा, महिला आरक्षक हर्ष लता साहू, रेशम खुटे, आरक्षक रमाकांत सिंह और तोषण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।

*छात्र जीवन स्वर्णिम समय: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जगदलपुर में 326 छात्राओं को बांटी साइकिलें*

छात्र जीवन स्वर्णिम समय: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जगदलपुर में 326 छात्राओं को बांटी साइकिलें

 

रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की, जिससे कई परिवारों को उनके खोए हुए बच्चों से मिलाने का सुखद अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button