
ज़ोहेब खान……..रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। हाल ही में राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल के सामने हुई दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिससे आम जनता में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
श्री सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि त्यौहारों के दौरान लोग भय के साये में जी रहे हैं और नशाखोरी, तस्करी और सट्टेबाजी जैसी अवैध गतिविधियों का बोलबाला है। उन्होंने पुलिस पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में असमर्थता का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि गृहमंत्री से जब कानून व्यवस्था पर सवाल किए जाते हैं तो वे जवाबदेही से बचते हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे गृहमंत्री को पद से हटाया जाए और पूरी सरकार को बर्खास्त किया जाए। श्री सिंह ने दावा किया कि पिछले 11 महीनों में छत्तीसगढ़ में अपराधियों का बोलबाला है और जनता असहाय महसूस कर रही है।
*BIG BREAKING : रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर दिनदहाड़े चली गोली, घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती*