छत्तीसगढ़मुख्य समाचार
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: लाल उमेंद सिंह बने रायपुर के नए एसपी

ज़ोहेब खान………रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले का बड़ा आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में रायपुर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में लाल उमेंद सिंह को नियुक्त किया गया है।
संतोष कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है।
सूरज सिंह परिहार को 14वीं बटालियन, जिला बालोद में पदस्थ किया गया।
रवि कुर्रे को कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
हरीश राठौर को मुख्यमंत्री सुरक्षा का एसपी नियुक्त किया गया है।
इस अहम प्रशासनिक बदलाव से राज्य के कानून व्यवस्था को लेकर नई दिशा की उम्मीद जताई जा रही है।