छत्तीसगढ़
“तिरंगा हमारी शान, सम्मान और अभिमान” — विधायक रोहित साहू फिंगेश्वर में भाजपा मंडल की कार्यशाला, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान

नरेश कुमार ध्रुव………फिंगेश्वर। राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मंडल फिंगेश्वर में “घर-घर तिरंगा” एवं “तिरंगा यात्रा” अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विधायक राजिम श्री रोहित साहू ने कहा— “राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारा मान, सम्मान, शान और अभिमान है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने, 29 देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने और भारतीय सेनाओं के बढ़ते गौरव की चर्चा की।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्री प्रीतम सिन्हा, वरिष्ठ नेता श्री भागवत हरित, श्री रामू राम साहू, श्री ईश्वर लाल साहू समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजुलता हरित ने तिरंगा यात्रा पर अपने विचार रखे।
कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री श्री भुवन साहू ने किया और आभार मंडल उपाध्यक्ष श्री मिंजुन साहू ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।