क्राइम

महाराष्ट्र के 2 सहित रायपुर से 6 फर्जी सिम सप्लायर गिरफ्तार, 100+ प्री-एक्टिवेटेड सिम बरामद

ज़ोहेब खान…….रायपुर।
रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में महाराष्ट्र निवासी 2 सहित कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों से 100 से अधिक प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद हुए हैं, जिनका उपयोग विभिन्न साइबर अपराधों में किया जा रहा था।

 

बच्चों के खेलने के लिए घटते हुए मैदान बेहद चिंताजनक -डाॅ. वर्णिका शर्मा

पुलिस जांच में सामने आया है कि इन फर्जी सिम कार्डों का इस्तेमाल –

टेलीग्राम रिव्यू टास्क फ्रॉड

ऑनलाइन जॉब स्कैम

पहचान की चोरी

फेक शेयर ट्रेडिंग

कम कीमत में सामान बेचने के बहाने ठगी

जैसे 18.52 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड में किया गया है।

 

बड़ी झील में नावों का मुकाबला, रोमांच और कौशल का होगा अनूठा प्रदर्शन

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में लगातार साइबर अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 290/25 दर्ज कर बीएनएस की धारा 317(2), 317(4), 317(5), 3(5) एवं टेलीग्राफ एक्ट 42(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

जेमिनी Nano Banana के कमाल: ये Prompts डालकर बनाएं अपनी शानदार तस्‍वीरें

गिरफ्तार आरोपी

1. शिवानंद चौहान (34 वर्ष), देवला, नासिक, महाराष्ट्र

2. प्रियेष यादव (23 वर्ष), कामटी, नागपुर, महाराष्ट्र

3. जगमोहन भारती (39 वर्ष), डूण्डा, थाना मुजगहन, रायपुर

4. नागेश्वर चक्रधारी (25 वर्ष), निमोरा, राखी रायपुर

5. निखिल चावला (33 वर्ष), अमलीडीह, रायपुर

6. बॉबी खत्री (27 वर्ष), ओम विहार, तेलीबांधा, रायपुर

सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। बरामद सिम कार्डों का तकनीकी विश्लेषण जारी है, जिससे और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button