क्राइम

विले पार्ले में दिनदहाड़े ‘हाई-प्रोफाइल’ चोरी, आधे घंटे में उड़ाए 41 लाख के गहने

नेहरू रोड स्थित बंगले का ताला तोड़कर फरार हुए शातिर चोर, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

क्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज़……..मुंबई: शहर के सुरक्षित माने जाने वाले इलाके विले पार्ले ईस्ट में अपराधियों ने पुलिस सुरक्षा को खुली चुनौती दी है। मंगलवार दोपहर नेहरू रोड स्थित एक आवासीय बंगले में दिनदहाड़े सेंध लगाकर चोर करीब 41 लाख रुपये के कीमती गहने और सामान लेकर फरार हो गए।

 

घटना उस वक्त हुई जब बंगले में रहने वाला दंपत्ति महज़ आधे घंटे के लिए बाहर गया हुआ था। लौटने पर घर का नज़ारा देखकर उनके होश उड़ गए—कमरे अस्त-व्यस्त थे और मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली, जिससे जबरन घुसपैठ की पुष्टि हुई।

 

सूचना मिलते ही विले पार्ले पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बंगले में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था, जिसका फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।

 

पुलिस को संदेह है कि यह चोरी पूर्व नियोजित थी। जिस सटीक समय पर वारदात हुई, उससे आशंका है कि चोरों ने पहले से दंपत्ति की दिनचर्या पर नजर रखी हुई थी। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

 

रायपुर नगर निगम में ‘ठेका-राज’ चरम पर: बिना टेंडर-बिना वर्क ऑर्डर चहेते ठेकेदारों को बांटे जा रहे वार्ड – मिथलेश साहू का भाजपा पर बड़ा हमला

शहर में बढ़ती दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button