राजनीति
भारतीय जनता पार्टी के कांकेर लोकसभा के प्रत्याशी भोजराज नाग का लोकसभा प्रत्याशी के रूप में बालोद जिले में प्रथम आगमन बुधवार को हो रहा

भारतीय जनता पार्टी के कांकेर लोकसभा के प्रत्याशी भोजराज नाग का लोकसभा प्रत्याशी के रूप में बालोद जिले में प्रथम आगमन बुधवार को हो रहा
बालोद।आसान्न लोकसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक घोषणा के बाद कांकेर लोकसभा के अधिकृत प्रत्याशी अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग का लोकसभा प्रत्याशी के रूप में बालोद जिले में प्रथम आगमन बुधवार को हो रहा है। बालोद नगर में दोपहर 2:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाजे गाजे, आतिशबाजी कर नगर में रैली निकाली जाएगी तथा जन समर्थन मांगा जाएगा साथ ही दोपहर 3:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय जुंगेरा बालोद में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई है तथा 5:00 बजे गंजपारा स्थित लोकसभा चुनाव हेतु भाजपा का विधानसभा कार्यालय से जनसंपर्क व समाज प्रमुखों से भेंट मुलाकात का कार्यक्रम भाजपा द्वारा रखा गया यह जानकारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राकेश यादव ने दिया।