छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

मोर तिरंगा मोर अभिमान: नगर फिंगेश्वर में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में डूबा नगर

नरेश कुमार ध्रुव………फिंगेश्वर। “मोर तिरंगा मोर अभिमान, हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत मंडल फिंगेश्वर के तत्वावधान में नगर फिंगेश्वर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित, वरिष्ठ नेता रामु राम साहू, मंडल अध्यक्ष मंजुलता हरित, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर साहू, जिला मंत्री जगदीश यदु, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत एवं जनपद अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी, पत्रकार, सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य-छात्र-छात्राएँ एवं बिहान समूह की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

नगर की गलियों में तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा और यात्रा ने सभी में एकता, सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button