छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

“महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त से खिले महिलाओं के चेहरे, मुख्यमंत्री साय को जताया धन्यवाद”

ग्राम अरौद की महिलाओं ने कहा – यह योजना बना रही है हमें आत्मनिर्भर

जाहिद खान……बालोद। बालोद जिले की महिलाओं के लिए आज का दिन खास रहा, जब “महतारी वंदन योजना” की 18वीं किस्त की राशि उनके खातों में जमा की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस पहल ने महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान और जीवन में आत्मविश्वास दोनों भर दिया है।

 

जिला प्रशासन के मुताबिक इस योजना से जिले की लगभग 2.5 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। प्रत्येक पात्र महिला को हर माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे घर की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी कर पा रही हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

 

ग्राम अरौद की लाभार्थी टोमिन बाई सेवता ने बताया कि इस राशि से वह बच्चों की पढ़ाई का खर्च और घर की आवश्यकताएं पूरी कर पा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री साय का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत है।

 

वहीं, यामिनी कोठारी ने कहा कि पहले उन्हें छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब हर महीने मिलने वाले ₹1,000 से वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने योजना को अपने जीवन में “बड़ा बदलाव” बताया और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

 

“खाने में ज़हर पर सजा खत्म? मिलावटखोरों के हौसले बुलंद – आम आदमी पार्टी ने सरकार को घेरा”

गांव की कई अन्य महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके “सुशासन और महिला सशक्तिकरण की सोच” के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। योजना की निरंतरता और पारदर्शिता इसे एक सफल और लोकप्रिय योजना बना रही है।

“कुपोषण मुक्त गरियाबंद की ओर एक और कदम: मैनपुर में 450 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button